एलेस मेरे लिए सबकुछ है: राखी
टीवी पर अपना स्वयंवर करने से चर्चा में आई राखी सावंत ने अपने पुराने प्रेमी अभिषेक अवस्थी को माफ कर दिया है और कहा है कि स्वयंवर से चुने गए एलेस परूजवाला ही उनकी जिंदगी में सबकुछ है।
स्वयवंर में केवल सगाई करने पर राखी का कहना है कि वे तो शादी करने के लिए तैयार थी लेकिन एलेस नहीं चाहते थे कि अभी शादी करें इसलिए केवल सगाई ही हो पाई।
राखी को एलेस पर कुछ ज्यादा ही भरोसा हो गया है तभी तो वो उनका इंतजार करने के लिए तैयार है। फिलहाल एलेस राखी को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए टोरंटो ले जाने वाले है।
एलेस का पूरा व्यवसाय टोरंटो में है। मुम्बई में उन्होने इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी नाम से एक कंपनी खोली है जो मुम्बई में एलेस का मुख्य व्यवसाय होगा। अब देखना है कि राखी और एलेस कब शादी करते है।
एलेस परूजनवाला टोरंटो बॉलीवुड मुम्बई राखी का स्वयंवर राखी सावंत bollywood elesh parujanwala mumbai rakhi ka swayamvar rakhi sawant


Click it and Unblock the Notifications