Ekta Kapoor ने Disha Patani को 'KTina' से किया बाहर, सामने आई बड़ी वजह

Disha Patani Ekta Kapoor
एकता कपूर की फिल्म 'केटीना' (KTina) से दिशा पाटनी को बाहर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एकता कपूर और बालाजी प्रोडक्शंस ने दिशा पाटनी को उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के चलते फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दिशा पाटनी इस खबर के आने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं।

बता दें कि एकता कपूर की फिल्म 'केटीना' उनकी ही जिंदगी के ऊपर बेस्ड है। दिशा का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। अब वो इस फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रही हैं। एकता कपूर ने कई एक्ट्रेसेस से संपर्क भी किया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया या श्रद्धा कपूर का नाम अब इस फिल्म के लिए फाइनल हो सकता है।

एकता कपूर खुद इस फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं। फिल्म के दिशा पाटनी को फाइनल करने के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की की गई थी। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार दिशा पाटनी ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन, इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार दिशा पाटनी और बालाजी प्रोडक्शन कंपनी के सदस्यों के बीच किसी वजह से विवाद खड़ी हो गई थी जिसका कोई हल ना निकलने के बाद एकता कपूर ने उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया। अब दिशा पाटनी द्वारा फिल्माए गए सीन्स को भी फिर से शूट किया जाएगा।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा की हाल ही में 'एक विलेन रिटर्न' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखी थीं। इसके अलावा दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप को लेकर भी पिछले दिनों सुर्खियों में रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X