जुआ भी नही खेल पायेगी एकता
एकता कपूर हर साल दीवाली बडे ही धूमधाम से मनाती है लेकिन इस साल उसे दीवाली मनाने की भी फुरसत नही है. यहां तक कि वह दीवाली में खेले जाने वाला अपना प्रिय खेल ताश यानि कि जुआ भी नही खेल पायेगी.
ज्ञात हो कि दीवाली के त्योहार में जितेंद्र के घर में बहुत धूमधाम रहती है और इस साल भी वहां इसे भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. हर साल जितेंद्र के बंगले में दीवाली पर बालीवुड व टेलीवुड की बडी बडी हस्तियां ताश का खेल यानि कि जुआ खेलने आती हैं.
दीवाली में जुआ खेलना बालीवुड में शुभ माना जाता है. इस खेल में एकता भी हिस्सा लेती है.
लेकिन इस बार उसकी सहायिका निवेदिता अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त है जिस कारण एकता पर काम की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है और उसके पास बिल्कुल ही समय ही नही है.
यहां तक कि वे 11 नवंबर को निवेदिता की शादी में केरल भी नहीं जा पायेंगी. एकता ने कहा कि वह निवेदिता की शादी में तो शामिल नही हो पायेगी लेकिन मुंबई में शादी के रिसेप्शन में जरुर शामिल होंगी.


Click it and Unblock the Notifications