ज्योतिष ने कहा तो आगरा नहीं गईं एकता

ही वजह है कि वह अपना एक कदम भी अपने ज्योतिषी से बिना पूछे आगे नहीं बढ़ाती। इसी क्रम में हाल ही में यह बात सामने आयी। एकता कपूर के नये शो बड़े अच्छे लगते हैं की लांचिंग सोनी टीवी ने मुंबई के बजाय आगरा में किया। उनका मानना था कि चूंकि यह शो खासतौर से प्यार के विषय पर आधारित है।
इसलिए पूनम की चांदनी रात में आगरा के ताजमहल के पास होटल ताज खेमा में शो की लांचिंग की गयी। सोनी टीवी के अधिकारियों के साथ एकता कपूर भी शो की लांचिंग में आनेवाली थी, लेकिन जब वह निकलने वाली थी। उसी वक्त उनके ज्योतिष ने उन्हें बताया कि आज का दिन उनके लिए यात्रा करने के लिए ठीक नहीं है। इसलिए वे सफर न करें।
एकता ने अपने ज्योतिष की बात मानते हुए अपना ट्रिप कैंसल कर दी और अपनी जगह अपने पापा जीतेंद्र को भेज दिया। जीतेंद्र ने आगरा पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत की, लेकिन यह पूछने पर कि एकता क्यों नहीं आयीं। उन्होंने इस बात को जाहिर नहीं होने दिया, जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खबर बिल्कुल पक्की निकली।
वैसे मान गये एकता आपका भी जवाब नहीं। भई, इस बारे में तो एकता का साफ कहना है। काम अपनी जगह है और श्रद्धा अपनी जगह। भई, एकता सही है। आप जिस ऊंचाई पर आज हैं, आप तो वहीं करेंगी जो आपका दिल कहेगा।


Click it and Unblock the Notifications