प्रियंका तालुकदार ने व्हाइट बिकिनी सेट पहन फैंस को किया मदहोश, फैंस बोले - 'Hot stuff'

एकता कपूर की एक्ट्रेस प्रियंका तालुकदार आजकल इंस्टाग्राम पर खूब चर्चा में है। हो भी क्यों ना, आखिर प्रियंका ने अपनी इतनी हॉट फोटोज जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। फेमस वेब सीरीज XXX की हीरोइन प्रियंका तालुकदार (Pryanca Talukdar) ने व्हाइट बिकिनी में फोटोज पोस्ट कर अपने फैंस के होश उड़ा दिए है।
दरअसल, प्रियंका ने अपनी व्हाइट बिकिनी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया है कि ये लॉन्जरी सेट विक्टोरिया सीक्रेट ब्रांड का है जो कि अब इंडिया में भी अवेलेबल है। विक्टोरिया सीक्रेट के ब्रांड की तारीफ करते हुए प्रियंका ने लिखा, ये ड्रीम एंजल लोंग लाइन ब्रा सेट मेरा नया ऑब्सेशन है और मैं इससे बाहर नहीं आना चाहती। ये बिकिनी सेट ना सिर्फ मेरे ऊपर फिट बैठता है बल्कि लगता है कि जैसे ये मेरे लिए ही बनाया गया है। मैं इसके लेसी वर्क से बहुत प्रभावित हूं। साथ ही मेरे लिए इसे श्रग के साथ स्टाइल करना बहुत आसान था। वे अपने फैंस को बताती नजर आईं कि अगर आप भी विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया का कलेक्शन देखना चाहते हैं तो आप इसके फिनिक्स पैलेडियम मुंबई या एंबिएंस मॉल वसंत कुंज में भी जा सकते हैं। आपको बता दें, इस लॉन्जरी सेट की तारीफ करते हुए प्रियंका तालुकदार इस ब्रांड का प्रमोशन करती हुई भी नजर आईं।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने इस तरह से बिकिनी पहनी है लेकिन ऐसा लगता है कि वे विक्टोरिया सीक्रेट ब्रांड से बहुत प्रभावित हैं। इससे पहले भी ब्लैक श्रग के साथ पिंक बिकिनी में अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए प्रियंका ने एक फोटो शेयर की थी। लेकिन इस फोटो में भी जॉन जैकब के सनग्लासेस का प्रमोशन करती नजर आई थी।
वहीं इससे पहले भी प्रियंका ने एक व्हाइट बिकिनी में भी परफ्यूम का प्रमोशन करते हुए फोटो डाली थी जिसे फैंस ने हॉटनेस करार दिया था।
बहरहाल, प्रियंका इंस्टाग्राम पर अपनी खूब तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। बेशक, उनके इंस्टाग्राम पर बहुत फॉलोअर्स नहीं है लेकिन उनकी फोटो और तस्वीरों का वेट उनके फैंस अक्सर करते रहते हैं और उनकी एक-एक फोटो पर हजारों की तादाद में लाइक्स और कमेंट्स करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications