एकता जरूर बनेगी मिस युनिवर्स
फैशन डिजाइनर रितु कुमार का मानना है कि फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स एकता चौधरी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य का बेहतरीन मिश्रण है। एकता का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेना करीब-करीब तय है और रितु उनके परिधान डिजायन कर रही हैं।
कुमार ने बताया,"हर प्रतियोगी अपने आप में अनूठा होता है वैसे ही एकता भी हैं। वह लंबी, खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपूर हैं। मुझे पूरी उम्मीद है वह एक बार फिर से मिस यूनिवर्स का ताज पहनकर हमें गौरवान्वित करेंगी।"
कुमार ने बताया कि पांच फुट नौ इंच लंबी एकता के बाल छोटे और बदन पर पांच टैटू हैं और वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
उन्होंने बताया कि एकता भारतीय पोशाक में बिलकुल राजकुमारी दिखती हैं। उनमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य का मिश्रण झलकता है। उन्होंने ने बताया कि इस प्रतियोगिता को जीतने में एकता के छोटे बाल आड़े नहीं आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications