एजाज और अनिता करेंगे नच बलिये की मेजबानी
टीवी शो काव्यांजलि में एजाज खान और अनिता हसनंदानी ने एक साथ बेजोड़ अभिनय करके सबको रोमांचित तो किया है, साथ ही दोनों की छोटे परदे पर सफल जोडी़ भी बन गई है. इस शो के कारण दोनो में प्यार-रोमांस के अंकुर भी फूटे और उन दोनो ने विवाह करने का भी फैसला कर लिया है.
इस समय चर्चा है कि स्टार वन में अक्तूबर से शुरु होने वाले रियलिटी शो नच बलिये 3 के लिये मेज़बान के रुप में एजाज़ और अनिता का चयन किया जा रहा है. बताया जाता है कि इस शो को पर्याप्त समय देने के लिए उन्होंने अन्य नये सीरियलों को अनुबंधित करना बंद कर दिया है. इसके अलावा वे दोनो अब टीवी शो की बजाय सिर्फ फिल्मों में काम करने के इच्छुक हैं. एजाज ने जहां एक फिल्म को अनुबंधित किया है, वहीं अनिता अभी इस मामले में भाग्यशाली साबित नहीं हुई है.
ज्ञात हो कि नच बलिये के पहले दो भाग की मेजबानी संगीता घोष और शब्बीर आहलूवालिया ने की थी. हालांकि एजाज़ ने इस बात से इंकार किया कि वे और अनिता नच बलिये की मेजबानी कर रहे हैं. एजाज ने बताया कि इस बारे में चैनल ने उनसे बात तो की है लेकिन अभी इसमें हिस्सा लेने के बारे में भी कुछ भी निश्चित तौर पर तब नहीं कहा जा सकता जब तक उन्हें अधिकारिक तौर पर न बताया जाये.


Click it and Unblock the Notifications