तगड़ा Rumor: धूम 4 में होगा कड़क फैसला - सलमान vs रणवीर, एक होगा IN और एक OUT!
माना जा रहा था कि धूम 4 की धमाकेदार कास्टिंग हो चुकी है और फिल्म में रणवीर सिंह और सलमान खान की कास्टिंग हो चुकी है। खबरें यहां तक थीं कि इस बार रणवीर सिंह पुलिस बनेंगे और सलमान खान चोर।
लेकिन अब इन सारी अफवाहों पर पानी फिर चुका है। अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान और रणवीर सिंह में से कोई एक ही ये फिल्म करेगा। कारण ये है कि दोनों साथ काम करने के लिए उत्साहित ही नहीं है। और एक दूसरे का नाम सुनकर ही फिल्म को टाल देंगे।

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और सलमान खान की केमिस्ट्री ज़्यादा अच्छी है नहीं। और दोनों ही एक दूसरे को काफी कम पसंद करते हैं। वहीं जब से सुलतान की एक स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह ने डांस करना शुरू कर ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है तब से सलमान भी खिंच गए हैं।
[धमाकेदार First LOOK.. दिसंबर में तहलका मचाने को तैयार ये दबंग सुपरस्टार!]
उन्होंने मज़ाक में ही सही लेकिन साफ कर दिया था कि मैं फिल्म देखने जाऊं और कोई ऐसे नाचने लगे तो मैं तो कुर्सी खींच के मार दूंगा। बहरहाल, धूम 4 को लेकर सब कुछ फिलहाल महज़ अफवाह लग रहा है।
वैसे भी हाल फिलहाल में धूम 4 को लेकर काफी तगड़ी अफवाहें बाहर आई थीं -


Click it and Unblock the Notifications