Eid Mubarak सलमान-शाहरुख के गले मिलने का वक्त आ गया!

साल 2013 में ईद के मुबारक मौके पर सलमान खान और शाहरुख खान अपने सालों के मतभेद को भुलाकर एक दूसरे के गले लग गये। ये खबर साल 2013 की सबसे बड़ी खबर रही और उसके बाद से ही इन दोनों खानों के करीब आने की खबरें सुर्खियां बनाने लगीं।

साल 2014 में एक बार फिर से ईद के मौके पर सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के गले लग गये। इस बार भी इनके गले मिलने को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे।

सिर्फ ईद ही नहीं बल्कि दोनों सितारे सलमान की बहन की शादी के जश्न में भी एक दूसरे के गले मिलते दिखे। साथ ही कुछ ईवेंट्स के दौरान भी दोनों एक दूसरे के करीब आए।

अब फिर से ईद का मुबारक महीना शुरु हो चुका है और फैंस को इँतजार है बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी का जिसमें एक बार फिर से शाहरुख खान व सलमान खान एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दें। क्या इस साल भी दोनों खान अपने फैंस की इच्छा को पूरा करेंगे। ये जानने के लिए बस कुछ दिन और इंतजार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X