..................... Eid 2018 is trending for Salman Khan Dabangg 3 - Hindi Filmibeat

''सलमान खान से ना शाहरूख टक्कर लेंगे.. ना ऋतिक.. ईद मतलब Dabangg 3..''

By Neeti

शाहरूख खान, ऋतिक रोशन से लेकर आमिर खान, अक्षय कुमार.. सबने साल 2018 में आने वाली अपनी फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल कर दी है। शाहरूख ने क्रिसमस लॉक किया, तो आमिर ने दिवाली.. लेकिन इन सबके बीच सलमान खान की 'दबंग 3' सरप्राइज बनी हुई है।

[सलमान खान vs अक्षय कुमार.. 300 नहीं, अब होगी 600 करोड़ की लड़ाई!]

Dabangg 3

लिहाजा, सलमान फ्रैंस अब बेसब्र हो रहे हैं। जिसकी झलक ट्विटर पर साफ साफ देखने को मिल रही है। फिल्म रिलीज की डेट भले ही ऋतिक और अक्षय कुमार ने निकाली हो.. लेकिन ट्विटर पर सलमान खान ही छाए हुए हैं।

यहां देंखे दबंग 3 को लेकर सलमान खान फैंस हैं कितने क्रेजी-

शाहरूख खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान, अक्षय.. सबने अपनी आने वाली फिल्मों की डेट रिवील कर दिये हैं। लेकिन सलमान खान की दबंग 3 अब तक सरप्राइज बनी हुई है।

फैंस ने मान रखा है कि दबंग 3 साल 2018 की ईद में ही फाइनल है। हालांकि कुछ समय पहले अरबाज खान ने भी ऐसा हिंट दिया था।

फिल्म के कास्ट की बात करें तो सलमान खान के अपोजिट एमी जैक्सन और वलूशा डीसूज़ा के होने की अफवाह है। जी हां, इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो एक्ट्रेस होंगी।

दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। यानि की उसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी।

2017 से शूटिंग शुरू अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। लिहाजा इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। लेकिन कोई शक नहीं कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

एक्ट्रेस भी दमदार माना जा रहा है अरबाज खान इस बार फिल्म की एक्ट्रेस का किरदार भी दमदार बनाने जा रहे हैं। जो पिछली फिल्मों में नजरअंदाज किया गया था।

ईद 2018 रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। जल्द ही इसकी ऑफिशियली पुष्टि की जाएगी।

'दबंग 3' को लेकर सलमान खान फैंस काफी उत्साहित हैं। कुछ समय पहले यह घोषणा भी की गई थी कि साल 2017 की ईद को दबंग 3 के लिए लॉक किया जाएगा। लेकिन ऐसा हो ना पाया। लिहाजा, 2018 ईद फाइनल माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X