ससुराल में बसेगा ईशा का आशियाना

By Staff

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने हनीमून से लौटने के बाद अपने पति टिम्मी नारंग के माता-पिता यानी अपने सास-ससुर के साथ उनके ही घर में रहने का फैसला किया है।

बॉलीवुड में आइटम गर्ल के रूप में शोहरत बटोर चुकीं कोप्पिकर का कहना है कि उनके सास-ससुर का घर इतना बड़ा है कि वहां उन्हें और उनके पति को एकांत में रहने के लिए काफी जगह मिल जाएगा।

कोप्पिकर ने कहा, "हम रोहित (टिम्मी का असल नाम) के माता-पिता के साथ नारंग हाउस में ही रहेंगे। मैं शुरू से ही संयुक्त परिवार में ही रही हूं लिहाजा नारंग हाउस मुझे अपना जैसा लगता है। यह घर इतना बड़ा है कि हमारे व्यक्तिगत संबंधों की गोपनीयता बनी रहेगी। साथ ही हमें बड़ों के साथ भी रहने का मौका मिला करेगा।"

कोप्पिकर ने बताया कि टिम्मी उन्हें हनीमून पर लेकर दुनिया के बेहतरीन समुद्र तटों की सैर पर जा रहे हैं। बकौल कोप्पिकर, "सारा कार्यक्रम रोहित ने तैयार किया है। वह मुझे कैरेबियन क्रूज के माध्यम से न्यूयार्क और दुनिया के बेहतरीन समुद्र तटों की सैर पर ले जा रहे हैं। मैं उनके साथ इस रोमांच का आनंद लेने के लिए उतावली हो रही हूं।"

कैरेबियाई हनीमून के बाद यह दंपति क्रिसमस की छुट्टियां न्यूयार्क में मनाएगा। उन्होंने कहा, "रोहित न्यूयार्क के क्रिसमस के बारे में अच्छी तरह जानते हैं और यही कारण है कि उन्होंने मुझे 25 दिसंबर को न्यूयार्क ले जाने का कार्यक्रम तैयार किया है। मैं जानती हूं कि न्यूयार्क में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ रोहित जमकर धमाल मचाएंगे। मैं समझ सकती हूं कि हमारा न्यूयार्क प्रवास सचमुच बेहद रोमांटिक होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X