'पापकार्न खाओं, लॉजिक भूल जाओं'
अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'कम्बख्त इश्क' एक तर्कहीन फिल्म है।
अमेरिका में छुट्टियां मना रहे अक्षय ने दूरभाष पर कहा, "मैं फिल्म के तर्क में नहीं जाना चाहता। मैं उस फिल्म को करके खुश हूं जिस पर लोग घर में तर्क को लेकर चर्चा करें।"
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि लोग अपने माता-पिता और बच्चों के साथ फिल्म देखने आएं और फिल्म देख कर खुशी-खुशी घर जाएं।"
गौरतलब है कि 'कम्बख्त इश्क' में अक्षय के अलावा करीना कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म तीन जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications