दत्त बायोपिक का ट्रेलर देखते रहेंगे तो देखते रह जाएंगे लेकिन 100 करोड़ ठप्पा पर लगा BREAK !

हाल ही में खबर थी कि संजय दत्त की बायोपिक का ट्रेलर बागी 2 के साथ रिलीज़ होगा। जिस किसी ने भी ये ट्रेलर देखा उसने फटाफट 100 करोड़ का ठप्पा मार दिया। लेकिन अब 100 करोड़ का ठप्पा लगने के बाद इस खबर पर ब्रेक लग चुका है।

फिल्म जून में रिलीज़ होगी इसलिए माना जा रहा है कि अभी से फिल्म ट्रेलर रिलीज़ करना फिल्म के लिए फायदेमंद नहीं होगा। वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए काफी बड़ा मार्केटिंग प्लान तय किया जा रहा है।

dutt-biopic-trailer-sanju-not-releasing-this-month-with-baaghi-2

खबर है कि फिल्म का ट्रेलर, सीधा 8 मई को रिलीज़ किया जाएगा। ये तारीख टीम को सुझाई है संजय दत्त ने। 8 मई को संजय दत्त ने रॉकी के साथ अपने करियर की शुरआत की थी। अब देखना है कि इस बात का फायदा राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा का मार्केटिंग टीम कैसे उठाती है।

फिल्म का फाइनल नाम है संजू। जो कि संजय दत्त को प्यार से बुलाया जाता है। इस नाम तक पहुंचने के लिए फिल्म के कई नाम रिजेक्ट किए गए जिनमें बाबा, कुछ तो लोग कहेंगे और संजू बाबा शामिल था। वहीं जब संजय दत्त जेल में थे तभी उनकी कंपनी ने तीन नाम रजिस्टर कराए थे - कोलाबा हाइट्स, तुरंग और दत्त।

राजकुमार हिरानी की ये फिल्म रणबीर का पूरा करियर पलट कर रख देगी। ऐसा मानना है हर उस इंसान का, जिसने फिल्म के रशेज़ देख लिए हैं।

देखा जाए तो ये फिल्म रणबीर का आखिरी मौका है, वापस से ए लीग में आकर फाइट करने का। जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X