ये साउथ सुपरस्टार.. बॉलीवुड डेब्यू को हैं तैयार.. धमाकेदार!

क्या साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान बिजॉय नाम्बियार की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं?

By Neeti

रजनीकांत, धनुष हो या कमल हसन.. साउथ के कई सुपरस्टार्स ने बॉलीवुड दर्शकों को इंटरटेन किया है और सुपरहिट भी रहे हैं। ताजा बात करें तो साउथ के यंग सुपरस्टार दुलकर सलमान भी बॉलीवुड पर छाने को तैयार हैं।

DHAMAKA: रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की कमाई.. ब्लॉकबस्टर है फिल्म!

फिलहाल दुलकर सलमान तमिल- मलयालम फिल्म 'सोलो' में काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो निर्देशक बिजॉय नाम्बियार दुलकर सलमान से काफी इंप्रेस हैं। वह दुलकर के काम से इतने खुश हैं कि उन्हें अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।

Dulquer Salmaan

निर्देशक से जुड़े एक सूत्र ने कहा- बिजॉय नाम्बियार दुलकर को फिर से कास्ट करना चाहते हैं। वह बॉलीवुड प्रोडक्शन के लिए एक कहानी लिख रहे हैं। जिसमें वे दुलकर को लीड रोल में लेने की सोच रहे हैं। लेकिन फिलहाल कोई भी घोषणा करना जल्दबाज़ी होगी।

हम्म.. कोई शक नहीं कि दुलकर सलमान बॉलीवुड डेब्यू के साथ धमाका कर सकते हैं। साउथ फिल्मों के बावजूद उनकी उत्तर भारत में अच्छी फैन फॉलोइंग है। लिहाजा, उनके फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है।

बिजॉय नाम्बियार ने दुलकर की बॉलीवु़ड डेब्यू की बात पर कहा- मुझे बॉलीवुड भी दुलकर की खोज़ में है। लेकिन फिलहाल मैं जो फिल्म कर रहा हूं, उस पर ध्यान देना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X