W.O.W. बस एक शर्त और फाइनल हो गई धमाकेदार सीक्वल

रणवीर सिंह ने तय कर लिया है कि वो दोस्ताना सीक्वल में काम करेंगे लेकिन उनके साथ केवल अर्जुन कपूर ही रह सकते हैं।

रणवीर सिंह ने तय कर लिया है कि वो दोस्ताना सीक्वल में काम करेंगे। लेकिन शर्त ये है कि उनके साथ केवल अर्जुन कपूर ही काम करेंगे। यानि कि खोया प्यार एक बार फिर एक साथ दिखेगा।

दरअसल, सूत्रों की मानें तो करण जौहर और तरूण मनसुखानी दोस्ताना सीक्वल पर काम फिलहाल बंद ही कर चुके हैं। हालांकि इस सीक्वल को लेकर काफी चर्चा थी।

Dostana sequel

लेकिन अब रणवीर ने बातों बातों में कहा कि वो दोस्ताना सीक्वल करने को तैयार हैं, बशर्ते उनके साथ अर्जुन कपूर को पेयर किया जाए। गौरतलब है कि अर्जुन और रणवीर का दोस्ताना इंडस्ट्री में काफी पुराना है।
[पूरे बॉलीवुड को यही रोल करना था मैंने फिल्म ही बंद कर दी!]

गुंडे में दोनों साथ नज़र आए थे और तब से उनके ब्रोमांस के चर्चे हर जगह रहते हैं। यहां तक कि अर्जुन की फिल्म फाइंडिंग फैनी में रणवीर ने गेस्ट अपीयरेंस भी किया।

वैसे दोस्ताना सीक्वल ना सही लेकिन बॉलीवुड में कई सीक्वल फिल्मों पर काम चल रहा है -

हालांकि मिस्टर इंडिया से जुड़ी इन खबरों को फिलहाल कोई तूल नहीं दे रहा है लेकिन खबरू की मानें तो वो पूरी तरह आश्वस्त है कि फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल है।

अगर इस खबर को पक्की माना जाए तो टाइगर श्रॉफ एक नहीं, दो नहीं तीन सीक्वल में काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की बागी सीक्वल पर काम शुरू हो ही चुका है और फिल्म को कोरियोग्राफर अमजद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
[अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता - सलमान खान]

टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए भी फाइनल हो चुके हैं और इस बात की घोषणा खुद करण जौहर कर चुके हैं। इतना ही नहीं फिल्म में उनकी हीरोइनों की लिस्ट भी धमाकेदार है।

जुड़वा 2
वरूण धवन इस फिल्म में जुट गए हैं। फिल्म को लेकर जितनी भी डीटेल्स आ रही हैं वो शानदार हैं और ऐसा लग रहा है कि फिल्म धमाकेदार होगी। [#Kickstart: जब सीक्वल सलमान की फिल्म का....तो हीरोइन भी सलमान की!]

किक 2
साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किक 2 को लेकर कई खुलासे किए हैं। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्ट की जा रही है और देखना है कि सलमान की हीरोइन कौन होती है।

आंखे 2
अब जाकर फिल्म की फाइनल कास्ट तय हो गई है - अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, अरशद वारसी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह अरशद वारसी दिखाई देंगे जबकि अरशद वारसी के जॉली एलएलबी सीक्वल में हाल ही में अक्षय कुमार फाइनल हुए हैं।

रॉक ऑन 2
फरहान अख्तर की फिल्म में इस बार श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म का काम पूरा हो चुका है और फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं क्योंकि पिछली बार फरहान अख्तर ने धमाका कर दिया था।

कहानी 2
फिल्म में इस बार विद्या बालन का साथ दे रहे हैं अर्जुन रामपाल। फिल्म नवंबर में रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान आलिया भट्ट स्टारर डियर ज़िंदगी से क्लैश भी कर रही है।

जॉली एलएलबी 2
फिल्म में अरशद वारसी को अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया है। बाकी सब कुछ वही है। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक और पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म फरवरी 2017 में रिलीज़ होगी।

बागी 2
बागी 2 इस बार अहमद खान बना रहे हैं क्योंकि सब्बीर खान टाइगर श्रॉफ के साथ दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं। अब बागी 2 में कृति सैनन या जैकलीन फर्नांडीज़ के बीच हीरोइन की सीट के लिए टक्कर चल रही है।

सन्स ऑफ सरदार 2
अजय देवगन फिल्म का पहला लुक रिलीज़ कर चुके हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X