करण जौहर की दोस्ताना 2 - शानदार स्टारकास्ट - राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और
Recommended Video
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं संजू के चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर कॉलिन डीकॉन्हा। फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी। लेकिन अब फिल्म को लेकर लीड स्टारकास्ट भी तय हो चुकी है और लीक भी हो चुकी है।
खबर है कि फिल्म की लीड स्टारकास्ट - जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन और राजकुमार राव पर फाईनल हो चुकी है। गौरतलब है कि राजकुमार राव के साथ करण जौहर काफी समय से काम करना चाह रहे थे। वहीं कार्तिक आर्यन काफी समय से धर्मा का प्रोजेक्ट पाने की कोशिशें कर रहे थे।

कुछ ही दिन पहले, सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी करण जौहर के घर से निकलते देखा गया था। ऐसे में देखना है कि वाकई फिल्म की लीड स्टारकास्ट - राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर रहते हैं या फिर कल की आधिकारिक घोषणा के साथ ही फिल्म में कोई फेरबदल होता है।
धर्मा प्रोडक्शन्स कलंक के फ्लॉप होने के बाद से काफी सोच समझकर प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ा रहा है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर ड्राइव डिब्बाबंद हो चुकी है वहीं वरूण धवन की रणभूमि पर भी रोक लग चुकी है। ऐसे में देखना है कि दोस्ताना 2 पर काम कैसे आगे बढ़ता है।


Click it and Unblock the Notifications