अक्षय नही अरशद को बुलाओ!
अभिनेता सलमान खान अपने शो दस का दम में अक्षय खन्ना की जगह अनिल कपूर या फिर अरशद वारसी को बुलाना चाहते है। दरअसल इस शो में अनिल कपूर के प्रोडक्शन कंपनी के तहत बनने वाली फिल्म शार्टकट द कान इज आन के कलाकरों को बुलाया जाना है। फिल्म में अक्षय खन्ना और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है।
इस शो में अक्षय खन्ना के आने की पूरी संभावना बन रही थी लेकिन जैसे ही सलमान को पता चला उन्होने अनिल या फिर अरशद को बुलाने की गुजारिश की। सलमान का कहना था कि अक्षय के पास सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी है वो दर्शको का मनोरंजन नही कर पाएंगे।
अब देखना है कि 10 का दम में कौन आता है अक्षय या अनिल कपूर या फिर अरशद वारसी।
10 का दम 10 ka dum akshaye khanna anil akapoor arshad warsi अक्षय खन्ना अनिल कपूर अरशद वारसी बालीवुड शार्टकट द कान इज आन सलमान खान bollywood salman khan shortcut the con is on


Click it and Unblock the Notifications