चोंच वाली ब्रा पहने कान्स पहुंच गई डॉली, स्कर्ट के उपर पहनी ऐसी नोंक कि मच गया बवाल

Dolly Singh Cannes 2023

Dolly Singh Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस कई सारी भारतीय हसीनाओं ने डेब्यू किया है। इनमें से एक हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉली सिंह। डॉली सिंह का अब पहला कान्स लुक भी सामने आ चुका है।

पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली सिंह के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ वह नए-नए फैशन ट्रेंड्स शेयर करती रहती हैं। उनके फैशन टिप्स को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसके अलावा, वह कुछ वेब सीरीज़ और 'मॉडर्न लव: मुंबई', 'डबल एक्सएल' व 'बटरफ्लाइज़' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इस बीच, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फ्रांस में चल रहे '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' में डेब्यू किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के चौथे दिन डॉली सिंह ने रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। अपने डेब्यू के लिए डॉली ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के कलेक्शन से एक विंटेज आउटफिट पिक किया था, जिसमें सामने की तरफ मोती से सजी हुई एक स्कर्ट थी। उन्होंने इसके साथ एक फ्लेयर्ड केप और मोती से जड़ी ब्रालेट को पेयर किया था। अपने इस लुक में डॉली बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही थीं।

डॉली सिंह ने अपने रेड कार्पेट लुक को पूरा करने के लिए सॉफ्ट ब्लश्ड चीक्स, मस्कारा आईज, डिफाइन्ड ब्रोज और न्यूड लिप्स के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखा था। सिंपल कर्ल हेयर उनके ओवर-ऑल लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने डायमंड स्टड इयररिंग्स, मैचिंग ब्रेसलेट्स और ट्रांसपेरेंट हील्स के साथ अपने लुक को फाइनल टच दिया था।

Read more about: dolly singh cannes 2023 bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X