1.5 लाख रूपया महीना है तैमूर अली खान की आया की सैलेरी!
करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान के बारे में बात की और उनसे पूछा गया कि क्या उनके बेटे की आया की सैलेरी 1.5 लाख रूपया महीना है। क्योंकि ऐसी अफवाहें हैं कि वो 18 लाख रूपया सालाना कमाती हैं। करीना ये सुनकर हंस दी।
करीना ने कहा कि मुझे नहीं पता ये अफवाह कहां से आई लेकिन मैं अपने घर के खर्चे डिसकस नहीं करूंगी। तो करीना ने अगर ये बात कुबूल नहीं की तो इसे नकारा भी नहीं। ऐसे में तैमूर की आया की सैलेरी सबकी चर्चा का कारण बन चुकी है।

करीना को जब बताया गया कि तैमूर अभी से सुपरस्टार है तो उन्होंने ये बात भी नहीं मानी। उनका कहना था कि अभी वो बहुत छोटा है और उसने जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया है। अभी तो उसे बहुत कुछ हासिल करना है।
गौरतलब है कि तैमूर अली खान ने हाल ही में अपनी तीसरा जन्मदिन मनाया है और वो हमेशा ही मीडिया की आंखों का तारा रहते हैं। करीना ने समय समय पर तैमूर के बारे में काफी खुलासे किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications