सोहा को नहीं सुहाती करीना

सोहा इस फिल्म में काम तो नहीं कर रहीं मगर अपने बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू से मिलने वहां पहुंची थी दरअसल कुणाल शूटिंग के दौरान अपने पैर में चोट लगा बैठे जिससे सोहा चिंतित हो गईं और उनका हालचाल जानने तुरंत गोवा पहुंच गईं।
देखें : सलमान ने बोन मैरो दान किया
इसी फिल्म में करीना कपूर भी काम कर रही हैं मगर खबर है कि सेट पर बेबो के होने के बावजूद सोहा उनसे बात नहीं कर रही थीं। दोनों ऐसे व्यवहार कर रही थीं मानो एक दूसरे को जानती तक नहीं हों। दोनों के इस व्यवहार से दूसरे लोगों को काफी आश्चर्य हुआ क्योंकि जब सैफ दोनों के साथ मौजूद होते हैं तो यह दोनों काफी दोस्ताना रवैया अपनाती हैं। अब पता नहीं इस बात की भनक सैफ को है या नहीं।
actress अभिनेत्री करीना कपूर गोलमाल 3 गोवा फिल्म बॉलीवुड सोहा अली खान bollywood film goa golmaal 3 kareena kapoor soha ali khan


Click it and Unblock the Notifications