समझ ही नहीं आ रहा है फिल्म में सलमान खान की ENTRY करें या फिर OUT कर दें

सलमान खान के परिवार के होनहार दामाद आयुष शर्मा, यानि कि अर्पिता खान शर्मा के पति, लवरात्रि नाम की फिल्म के साथ सितंबर में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन शुरू हो चुके हैं लेकिन लवरात्रि की टीम सलमान खान को लेकर बड़े असमंजस में पड़ चुकी है। दरअसल, उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि सलमान को फिल्म में ले या ना ले।

सलमान के कैमियो को लेकर लवरात्रि की टीम दो भाग में बंट चुकी है। एक टीम का मानना है कि सलमान खान के कैमियो से आयुष शर्मा का डेब्यू छिप जाएगा और सारा फोकस सलमान पर शिफ्ट हो जाएगा। वहीं बाकी की टीम का कहना है कि इस कैमियो से आयुष की फिल्म को पूरा फायदा मिलेगा।

does-ayush-sharma-s-debut-film-loveratri-need-salman-khan-s-cameo-team-in-dilemma

लवरात्रि सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है जिसने ज़्यादा कुछ माहौल नहीं बनाया है। हालांकि फिल्म का गरबा गीत चोगाड़ा थारा चार्टबस्टर हो चुका है और लोगों की प्लेलिस्ट में भी शामिल हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म म्यूज़िक के दम पर माहौल बना लेगी।

बात की जाए सलमान खान के कैमियो की तो पिछली बार जब सलमान खान ने सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लॉन्च किया था तब भी उन्होंने फिल्म में इसी कारण से कैमियो नहीं किया था कि न्यूकमर से फोकस शिफ्ट होकर सलमान पर आ जाएगा।

देखिए सलमान के कुछ धमाकेदार कैमियो -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X