'दोबारा' में दिखेगा तापसी पन्नू का दमदार अंदाज, दो लुक्स के साथ दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस

एकता कपूर और अनुराग कश्यप की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया और अब लोगों की इस फिल्म का इंतजार है। 'दोबारा' के ट्रेलर को देखकर लोग इस रहस्यमयी दुनिया की रोलर कोस्टर सवारी करने को तैयार हैं। तापसी पन्नू इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी।

दोबारा में दिखेगा तापसी पन्नू का दमदार अंदाज, दो लुक्स के साथ दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस

वहीं, दर्शक इस फिल्म में उन्हें दो अलग-अलग लुक्स में फिल्म के सस्पेंस को आगे बढ़ाते हुए देखेंगे। अनुराग कश्यप की 'दोबारा' वास्तव में अपनी तरह की एक 'टाइम ट्रैवल' कहानी है, जिसका सामना जल्द ही भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर करने वाले हैं। तापसी पन्नू फिल्म में कई अनसुलझे रहस्यों की दुनिया में फंसी एक ऐसी भूमिका निभाती नजर आएंगी, वहीं दर्शक उन्हें दो अलग-अलग दुनिया में घूमते हुए देखेंगे।

फिल्म डबल-रोल व्यक्तित्व की खोज किए बिना अतीत और वर्तमान में उनकी उपस्थिति के भ्रम को अलग-अलग रूप में कैद करती है। फिल्म में उनके आस-पास के रहस्यों के जवाब को खोजना एक चुनौती होगा, वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वो कैसे दोनों छोर तक पहुंचती हैं।

आपको बता दें कि तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। वहीं, इस फिल्म को प्रोड्यूस शोभा कपूर और एकता कपूर की कल्ट मूवीज ने किया है। यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X