शाहरुख खान की 'डॉन 3' नहीं- अब सलमान खान के साथ फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर?
खबर थी कि फरहान अख्तर की अगली प्रोजेक्ट शाहरुख खान के साथ 'डॉन 3' होगी। लेकिन फरहान अख्तर ने साफ इंकार कर दिया कि वह फिलहाल डॉन 3 पर काम नहीं कर रहे हैं। खैर, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया है। हाल ही में दोनों ने लंबे समय तक एक मीटिंग की, जहां फिल्म को लेकर बातें हुईं।
सूत्रों के अनुसार, 'फरहान सलमान से मिलने के लिए उनके घर आए थे और इन दोनों ने एक फिल्म के लिए बातचीत की है। अभी ये तह नहीं है कि फरहान इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे या फिर डायरेक्ट करेंगे। लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों काफी उत्साहित दिखे।'

बता दें, फिलहाल फरहान अख्तर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में बतौर एक्टर काम कर रहे हैँ। जिसके बाद ही फरहान किसी फिल्म के निर्देशन से जुड़ेगें। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख की डॉन 3 की जगह क्या फरहान सलमान खान के साथ बनाएंगे फिल्म?
बहरहाल, यहां जानते हैं किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications