Dia Mirza: लाखों की सफेद साड़ी में दीया मिर्जा ने गिराई हुस्न की बिजलियां, तस्वीरें वायरल

Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं और अपनी अदाओं का जादू हमेशा ही फैंस पर ही चलाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर दीया अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीया मिर्जा ने लाखों की साड़ी पहनकर अपनी अदाओं से सभी को घायल कर दिया है।
दरअसल हाल ही में दीया मिर्जा ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीया ने जो साड़ी पहनी हैं वह कोई साधारण साड़ी नहीं है बल्कि लाखों की 'कौशाम्बी' साड़ी है।
इस सफेद साड़ी में सोने और चांदी की शानदार डिजाइन हैं, जो कि साड़ी को काफी खूबसूरत बनाती हैं। इस साड़ी में दीया इतनी प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं कि देखने वाले उनकी तारीफ करने से रोक ही नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही दीया ने फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
सोशल मीडिया पर फैंस दीया की इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बैसे बता दे कि दीया मिर्जा को साड़ी पहनना बहुत पसंद हैं और वह अक्सर ही साड़ी में फोटो शेयर करती रहती हैं, कई बार तो दीया साड़ी के प्रति अपने प्यार को जता भी चुकी हैं। गौरतलब है कि दीया ने अपनी शादी में भी साड़ी पहनी थी।
9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में जन्मीं दीया मिर्जा ने बॉलीवुड में अपनी काबिलियत के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। दीया मिर्जा ने कम ही फिल्मों में काम किया है लेकिन उनसे ही एक अलग छाप छोड़ी है और फैंस को दिलों में खास जगह बनाई है।
दीया मिर्जा को अपनी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी और आज भी उन्हें कई लोग इस फिल्म की हीरोइन के तौर पर जानते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस दीवानापन, तुमको न भूल पाएंगे, दम, परिणीता, लगे रहो मुन्नाभाई और संजू जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

