मुग्धा के लिए भाग्यशाली होगी दीवाली?

पिछली दीवाली पर प्रदर्शित हुई अपनी पहली फिल्म 'फैशन' से अभिनय की दुनिया में नाम कमा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे की दूसरी फिल्म 'ऑल द बेस्ट' भी दीवाली के त्योहारी माहौल में प्रदर्शित होने जा रही है। मुग्धा गोडसे कहती हैं कि वह बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करती हैं कि इस बार भी भाग्यशाली रहेंगी।

एक साक्षात्कार के दौरान मुग्धा ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। पिछली दीवाली मेरे लिए बहुत अच्छी रही थी और 'ऑल द बेस्ट' भी दीवाली के समय ही प्रदर्शित हो रही है इसलिए इसके भी सफल होने की बहुत आशाएं हैं। मैं फिल्म के सफल होने की कामना कर रही हूं और एक बार फिर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं की उम्मीद करती हूं।"

वैसे तो मॉडल से अभिनेत्री बनी मुग्धा की दूसरी फिल्म होती निर्देशक मधुर भंडारकर की 'जेल', लेकिन 'ऑल द बेस्ट' पहले प्रदर्शित हो रही है।

वह कहती हैं, "फिल्म 'ऑल द बेस्ट' पहले प्रदर्शित हो रही है लेकिन मेरी दोनों ही फिल्में दो सप्ताह के अंदर ही ('जेल' 6 नवंबर को प्रदर्शित होगी) पर्दे पर उतरेंगी।"

24 वर्षीय मुग्धा फिल्म 'ऑल द बेस्ट' के प्रचार-प्रसार के लिए इस समय राजधानी में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस हास्य फिल्म में बिपाशा बसु, संजय दत्त, फरदीन खान और अजय देवगन नजर आएंगे।

'फैशन' और 'जेल' जैसी गंभीर व 'ऑल द बेस्ट' जैसी हास्य फिल्म में काम कर चुकी मुग्धा कहती हैं कि उनकी अगली फिल्म डरावनी होगी।

उन्होंने कहा, "मैं बॉबी देओल के साथ राजीव वीरानी के निर्देशन में एक डरावनी फिल्म कर रही हूं। हम फिल्म का 70 प्रतिशत हिस्सा मॉरीशस में फिल्मा चुके हैं। शेष फिल्म 19 अक्टूबर से मुंबई में फिल्माई जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X