दिव्या का पडा चीते से पाला
जंगल में जब दिव्या दत्ता शूटिंग कर रही थी तो अचानक उनके पास एक चीता आ गया, जिसे देखकर सभी का डर के मारे खून ही सूख गया और उन्हें समझ में नहीं आया कि वे क्या करें? सबको लग रहा था कि मौत उनके सामने खडी है. लेकिन भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि चीते ने दिव्या को अपना भोजन बनाने की बजाय छोड देना ही उचित समझा और चुपचाप वहां से चला गया. इसके बाद ही सारी यूनिट की जान में जान आई.
दरसल दिव्या दत्ता की फिल्म 'मलिका इन नैनीताल' की शूटिंग जंगल में हो रही थी. शूटिंग के आसपास प्राकृतिक सुषमा बिखरी हुई थी. दिव्या सहित यूनिट के सभी लोग शूटिंग के अलावा हरे-भरे वातावरण का भी आनंद उठा रहे थे कि अचानक एक चीता उनके बिल्कुल पास आ गया. लेकिन चीते ने किसी पर हमला नहीं किया और चला गया. दिव्या और सभी यूनिट के सदस्य भागकर सेट के अंदर पहुंच गये. इसके बाद हर कोई चीते के डर से सेट के आसपास ही रहा और प्राकृतिक सुषमा को निहारने सेट से दूर नहीं गया. बेचारी दिव्या तो यही गुनगुना रही होगी कि जान बची तो लाखों पाये, लौट के बुद्धु बॉलीवुड आए...


Click it and Unblock the Notifications