दिव्या ने ऋषि कपूर के साथ गाया

दिव्या दत्ता को बचपन से ऋषि कपूर पसंद थे। उन्हें अब तक के फिल्मी करियर में कभी ऋषि के साथ काम करने का मौका नही मिला था इसलिए जब उन्हें यह रोल आया तो बहुत खुश हुई।
फिल्म के सेट पर दिव्या ने ऋषि कपूर के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने मिलकर फिल्म कर्ज के गाने गाए। जिससे ऋषि काफी भावुक हो गए।
दिव्या ने ऋषि के साथ अपने अनुभव के बारे में कहा, '' मैं ऋषि कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। ऋषि और वहीदा रहमान के साथ काम करना जिंदगी का सबसे बडा़ अनुभव है जो मुझे हमेशा गौरान्वित करता रहेगा।''
यही नही जब ऋषि ने फिल्म में दिव्या के काम की तारिफ की तो दिव्या की खुशी का ठिकाना नही रहा।


Click it and Unblock the Notifications