सीढ़ियों से गिरी दिव्या दत्ता

दिव्या ने बताया की कई बार फिल्माने के बाद भी निर्देशक को उनका सीढ़ियों से गिरने वाला सीन पसंद नहीं आ रहा था। निर्देशक हर टेक के बाद उन्हें फिर से सीन दोहराने के लिए कह रहे थे।
निर्देशक का कहना था कि वो रियल नहीं लग रहा तो दिव्या ने एक बार फिर से रीटेक दिया। दिव्या ने बताया कि इस बार जब फिर उनका सीढ़ियों से गिरने वाला शॉट फिल्माया गया तो वो इतना नैचुरल लगा कि एक लाइटमैन को लगा दिव्या वाकई में गिर पड़ी हैं और वो उन्हें बचाने दौड़ पड़ा।
बस फिर क्या था फिल्म के निर्देशक को एकदम रियल और नैचुरल सीन मिल गया और दिव्या ने फिर साबित कर दिया वो कितनी बेहतरीन कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications