अभिषेक का साथ पसंद आया: दिव्या

अभिषेक के बारे में दिव्या ने कहा कि वह मेरा पसंदीदा अभिनेता है। वह बहुत शरारती है उसका व्यवहार इतना अच्छा है कि उसे हर कोई पसंद करता है। मैंने उसके साथ बहुत अच्छा समय बिताया।
दिव्या ने कहा, "शूटिंग के दौरान हमने कचौरी खाई और खूब मस्ती की।" उन्होंने कहा कि फिल्म 'दिल्ली-6' में उनका किरदार काफी मजेदार है। दिव्या ने कहा कि दिल्ली में चांदनी चौक उन्हें काफी पसंद है।
इस फिल्म में दिव्या ने वहीदा रहमान, ओम पुरी और ऋषि कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनके साथ काम करने को लेकर दिव्या पहले बहुत घबरा रही थी लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया।
31 वर्षीय दिव्या दत्ता के अभिनय को फिल्म बागबां, वीर जारा, आजा नच लै, यु मी एण्ड हम में काफी सराहा गया।


Click it and Unblock the Notifications