#ViralVideo: ऐसे बना वरूण - परिणीति का 'आह' आईटम नंबर
वरूण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम का जानेमन आह गाना जिसने भी सुना है, वो ये तो मानेगा कि इस आईटम सॉन्ग में परिणीति चोपड़ा और वरूण धवन सुपरक्यूट लग रहे हैं। और अब इस गाने की मेकिंग का वीडियो रिलीज़ कर दिया गया है।
हमारा यकीन मानिए कि वरूण और परिणीति की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से भी ज़बर्दस्त लग रही है। गाने को कोरियोग्राफ किया है अहमद खान ने वहीं परिणीति और वरूण को स्टाइल किया है खुद मनीष मल्होत्रा ने। देखिए गाने की शूटिंग के वक्त सबने कितनी मस्ती की -
परिणीति चोपड़ा हाल ही में सुपरहॉट हो चुकी हैं ये तो सबको पता है और अब वो जॉन अब्राहम और वरूण धवन स्टारर ढिशूम में एक आईटम सॉन्ग कर रही हैं जिसका नाम है जानेमन आह। इस गाने में तो परिणीति इस गाने कमाल लग रही हैं और वीडियो में वरूण - परिणीति इस बात पर डिस्कशन करते भी दिखेंगे कि एक्सपोज़ किसे करना था।
[#DhanTeNan: दबंग 3 में सलमान खान की रज्जो हैं मिस चोपड़ा!]
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा काफी समय से बड़े परदे से गायब हैं। किल दिल के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। लेकिन माना जा रहा है कि वो खुद के फिगर पर ध्यान दे रही थीं। और अब वो हॉट और सेक्सी बनकर लौटी हैं (ऐसा लोगों का कहना है...हमें तो पहले भी परिणीति उतनी ही क्यूट और हॉट लगती थीं)
देखिए असली गाना जानेमन आह -


Click it and Unblock the Notifications

