'हमारी फिल्म DHOOM जैसी बिल्कुल नहीं है.. यह उससे भी बड़ी होगी..'
यह कहना है कि जॉन अब्राहम और वरूण धवन का.. जिनकी फिल्म ढ़िशूम का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जॉन अब्राहम और वरुण का कहना है कि फिल्म 'धूम' के साथ ढ़िशूम का कोई कनेक्शन नहीं है।
धूम और ढ़िशूम दोनों का ही हिस्सा रहे एक्टर जॉन ने कहा, 'जब मैंने 'ढिशूम' की कहानी सुनी तो पहले मैंने साजिद (नाडियाडवाला) और रोहित (धवन) से कहा कि 'ढिशूम' को 'ढिशूम 8' तक ले जाना होगा, क्योंकि यह काफी साहसी एक्शन फिल्म है। कबीर और जुनैद (उनके किरदार) के सामने नई समस्याएं, नए मुद्दे होंगे। यह काफी मजेदार होगी।'
'मैं 'सुल्तान' और 'ढ़िशूम' जैसी फिल्में नहीं बना सकता....'
फिल्म 'धूम' की तरह 'ढिशूम' में भी जॉन के किरदार का नाम कबीर है। वहीं जॉन ने कहा, 'नाम छोडक़र, सबकुछ अलग है और मुझे यह बेहद पसंद आई।' उन्होंने कहा, ढ़िशूम में एक्शन सीक्वेंस अधिक हैं। साजिद के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है और खास भी।
जॉन की 'धूम' काफी सफल रही और इसकी फ्रेंचाइजी 'धूम 2' और 'धूम 3' भी सुपरहिट रही थी। वहीं, ढिशूम भी फ्रैनचाइजी बनने को तैयार है।
बहरहाल, यहां देंखे बॉलीवुड की नामचीन एक्शन फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


