टाईगर श्रॉफ - दिशा पाटनी के ब्रेकअप की वजह, एक को चाहिए थी जल्दी शादी, दूसरे को चाहिए करियर
दिशा पाटनी और टाईगर श्रॉफ के ब्रेकअप की खबरें तेज़ी से उड़ रही हैं और अब टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो दिशा पाटनी और टाईगर श्रॉफ के ब्रेकअप का कारण है शादी। इंटरटेनमेंट टाईम्स को इस युवा कपल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दिशा को शादी करनी थी और टाईगर को नहीं करनी थी।
टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी समय से साथ में रह रहे हैं और दोनों लगभग 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब से टाईगर ने एक अलग घर लिया और जैकी श्रॉफ - आएशा श्रॉफ से अलग रहने लगे तब से ही दिशा उनके साथ रह रही थीं। इसलिए अब दिशा को इस रिलेशनशिप को अगले स्तर पर लेकर जाना था और उन्होंने टाईगर से शादी करने को कहा।

लेकिन टाईगर श्रॉफ हर बार इस सवाल को सुनकर टरका दे रहे थे जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, सूत्रों की मानें तो टाईगर और दिशा के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और चूंकि दोनों इतने अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में किसे पता कि जल्दी ही दोनों फिर से साथ हो जाएं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी टाईगर और दिशा की शादी की खबरें उड़ चुकी हैं। उस समय जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया था कि टाईगर कोई भी काम पूरे फोकस के साथ करता है। इस समय टाईगर का फोकस अपने काम पर है तो वो अपना काम ध्यान से कर रहा है। आगे चलकर, अगर उसे शादी करनी होगी तो वो उस काम पर भी पूरा ध्यान देगा।

दिशा पाटनी को करनी थी इसी साल शादी
बात करें दिशा पाटनी और टाईगर श्रॉफ की तो दोनों एक दूसरे को पिछले 6 सालों से डेट कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी इस बात को कुबूल नहीं किया। अगर अफवाहों की मानें तो दिशा पाटनी अब शादी के लिए रूकना नहीं चाहती थीं और उन्हें इसी साल शादी करनी थी। वहीं टाईगर को इसी साल शादी करने का फैसला थोड़ा जल्दबाज़ी लग रहा था। उनका पूरा ध्यान इस समय केवल अपने करियर पर है।

टाईगर श्रॉफ पर बोले जैकी श्रॉफ
टाईगर और दिशा के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने भी बताया था कि टाईगर ने 25 साल की उम्र तक इधर उधर देखा नहीं। फिर उन्हें एक लड़की मिली जो उन्हें समझती है, उन्हीं के जैसी है, उसे भी वही चीज़ें पसंद हैं जो टाईगर को पसंद है। चूंकि वो आर्मी फैमिली से आती है इसलिए उसे अनुशासन पसंद है। फिलहाल तो दोनों केवल दोस्त हैं लेकिन क्या पता आगे चलकर दोनों जीवनसाथी बनना चाहें या फिर हमेशा दोस्त ही रहना चाहें।

अपनी अपनी लव स्टोरी
हाल ही में टाईगर और दिशा के ब्रेकअप के बारे में जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया कि ये उनकी लव स्टोरी नहीं है। हर किसी की अपनी लव स्टोरी होती है और वो कैसी होती है ये आपको वही इंसान बता सकता है। जैसे मेरी और आएशा की अपनी लव स्टोरी है, वैसे ही टाईगर की अपनी लव स्टोरी है। इस बारे में वो कुछ नहीं बता सकते हैं।

सालों का साथ
फैन्स को टाईगर और दिशा को साथ में देखने की आदत है। ऐसे में उनकी ब्रेकअप की खबर फैन्स के लिए भी काफी चौंकाने वाली है। कुछ सालों पहले दोनों ने एक दूसरे को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रॉमिस बैंड दिया था। टाईगर और दिशा की तस्वीरों से इंटरनेट भरा पड़ा है। दिशा पटानी को टाईगर के साथ तबसे देखा जा रहा है जब से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं की थी। दिशा पाटनी ने टाईगर के साथ सबसे पहले एक डांस वीडियो किया था।

करियर में साथ देखी सफलता
टाईगर और दिशा ने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता एक साथ देखी है। बागी 2 दोनों के ही करियर की सबसे बड़ी सोलो फिल्म है। इस फिल्म ने लगभग 25 करोड़ की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया था। जहां दिशा पाटनी, देश की नेशनल क्रश हैं वहीं टाईगर श्रॉफ के स्टंट्स पर फैन मरते हैं। इन दोनों की ट्यूनिंग हमेशा काफी शानदार रहती थी और इसलिए इनकी जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद थी।

करण जौहर के शो पर की बात
दिशा और टाईगर का साथ हर रविवार का था। दोनों एक साथ बाहर खाने ज़रूर जाते थे और वहां से लौटते समय उनके हाथ में खाने का एक थैला ज़रूर होता था। इस थैले का ज़िक्र जब कॉफी विद करण में हुआ तो टाईगर श्रॉफ का कहना था कि वो शायद दिशा पटानी का बैग पकड़े अच्छे लगते हैं क्योंकि तस्वीरें तो अच्छी लगती हैं। इसलिए वो बैग पकड़ना नहीं छोड़ते हैं। कॉफी विद करण में ही टाईगर श्रॉफ ने ये भी कुबूल किया था कि दिशा उनकी इकलौती दोस्त हैं और इसलिए उन्हें दिशा के साथ समय बिताना काफी पसंद है। उनका रिश्ता फिलहाल यही है।


Click it and Unblock the Notifications











