..................... Disha patani shares black dress photoshoot on instagram, fans call undertaker - Hindi Filmibeat

Disha Patani Hot Photoshoot: 'हंटर गर्ल' बन दिशा पटानी ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, फैंस बोले - 'अंडरटेकर'!

disha patani

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी 'योद्धा', 'बागी 3', 'राधे', 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'मलंग', 'बागी 2' और 'एक विलेन रिटर्न' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। तेलुगु फिल्म 'लोफर' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले दिशा पटानी आजकल इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। आलम ये है की कुछ ही घंटों में उनकी फोटोज को लाखों लाइक्स मिल जाते हैं। आज हम दिशा पटानी की ऐसी ही फोटोशूट की बात कर रहे हैं।

हाल ही में दिशा पटानी ने एक फोटो सीरिज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वे हंटर गर्ल की तरह नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट में दिशा पटानी ने लॉन्जरी ड्रेस के साथ पैरों में नेट स्टॉकिंग्स और फर्र वाले हाई हील बूट्स पहने हुए हैं। साथ ही एल्बो तक ट्रांसपेरेंट ग्लव्स के साथ हैट लगाया हुआ है। अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए दिशा पटानी ने हाथों और गले में एक्ससरीज पहनी है और उनकी हैट पर भी झालर भी लगी हुई है।

दिशा पटानी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है द एंटरटेनर टूर। इनमें से एक फोटो में जहां वे जमीन पर लेटी हुई हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उनका क्लोजअप नजर आ रहा है और तीसरी फोटो में जो कि ब्लर है, में वे बैठी हुई दिख रही हैं। दिशा पटानी की इस फोटोज को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। मात्र 40 मिनट में 1 लाख 80 हजार से भी अधिक लाइक आ चुके हैं।

फैंस को ये फोटोज इतनी पसंद आ रही है कि वे उन्हें फायर इमोजी भेज रहे हैं और अंडरटेकर जैसे कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इन फोटोस पर लगभग 2 हजार के आसपास कमेंट भी आ चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब दिशा पटानी ने इस तरह की फोटोज पोस्ट की हैं। वे अक्सर बिकिनी में और लॉन्जरी ड्रेसेस में अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

कुछ घंटों पहले ही एक स्टोर से दिशा पटानी ने अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें भी केल्विन क्लेन ब्रांड को प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्होंने केल्विन क्लेन का स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहना हुआ है और उनके साथ डेनिम जींस को बूट्स के साथ पेयर किया है।

कुछ दिन पहले ही दिशा पटानी केल्विन ब्रांड की बिकिनी पहने हुए भी फोटोज पोस्ट की थी जो कि खूब वायरल हुई थी और 21 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने इस फोटो को लाइक किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X