तगड़ा Rumor: दिशा पटानी, सलमान खान और किक 2... बढ़िया है
दिशा पटानी सलमान खान के साथ भारत में नज़र आने वाली हैं। लेकिन अब जब शेर के मुंह खून लग जाए तो फिर क्या ही किया जाए। फैन्स को भी सलमान खान और दिशा पटानी की जोड़ी बहुत रास आ गई है और अब फैन्स दिशा पटानी के साथ सलमान खान को किक 2 में भी देखना चाहते हैं। दिशा से हाल ही में ये सवाल पूछा गया।
इस बात पर दिशा बिल्कुल चौंक गईं और साफ किया कि उन्हें अभी तक तो फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है लेकिन काश ऐसा हो जाए। साथ ही दिशा पटानी ने रिपोर्टर्स को भी कहा कि आप साजिद सर तक ये बात ज़रूर पहुंचाइएगा।

गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, किक 2 के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने निर्देशन में अपना डेब्यू भी सलमान खान को लेकर किक के साथ किया था। वहीं दिशा पटानी, साजिद के प्रोडक्शन हाउस में बागी 2 में काम कर चुकी है जो कि इस प्रोडक्शन हाउस के लिए काफी फायदमेंद साबित हुई थी।
वहीं दिशा पटानी और सलमान खान की केमिस्ट्री भारत के नए गाने में साफ दिखाई दे रही है। स्लो मोशन नाम के इस गाने को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। भारत, ईद पर रिलीज़ हो रही है। अब दिशा की इतनी बातें हों लेकिन उनकी शानदार तस्वीरें ना हों, ऐसा कैसे हो सकता है। देखिए दिशा की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












