..................... दिशा पटानी हैं बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस | Disha Patani is the hottest actress of bollywood today, here's the proof - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस हैं दिशा पटानी, बैक टू बैक शानदार अंदाज़ से जीत रही हैं दिल

By Staff

मलंग ट्रेलर में दिशा पटानी एक हॉट बोहेमियन लुक नज़र आई, विशेष रूप से उनके बिकनी अवतार ने हलचल पैदा कर दी है। निस्संदेह, दिशा बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री में एक है और अपने लाखों फॉलोवर्स को फ़िटनेस मंत्र देने से कभी चूकती नहीं है। हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। वहीं, अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

दिशा इस साल मोहित सूरी की मलंग और प्रभुदेवा निर्देशित राधे में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह एक बार फिर सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। बतौर सोलो एक्ट्रेस दिशा फिल्म KTina के साथ भी व्यस्त हैं।

Disha Patani

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खुद के लिए एक खास मुक़ाम हासिल कर लिया है और फ़िलहाल इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। दिशा वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म "मलंग" के प्रचार में व्यस्त है और प्रोमोशन के दौरान भी अभिनेत्री ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया है।

स्लो मोशन में चाहे साड़ी वाला लुक हो या फिर मलंग में बिकनी अवतार, दिशा बिना किसी संदेह बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री है। मलंग से उनके हालिया गीत "हुई मलंग" ने सभी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है।

बॉलीवुड में एंट्री दिशा ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से किया। लोगों ने फिल्म में उन्हें बेहद पसंद किया था। पहली फिल्म के बाद ही दिशा को national crush घोषित कर दिया गया था। डेब्यू फिल्म से ही इनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X