इस 2017 सीक्वल में फिर हुई पुरानी हीरोइन IN और स्टार किड OUT!
2018 में करण जौहर अपनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल लेकर आने वाले थे लेकिन फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है।
टाईगर श्रॉफ स्टारर स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के रिलीज़ होने के कयास इसी साल थे लेकिन अब फिलहाल फिल्म इस साल तो कतई रिलीज़ नहीं हो सकती है। क्योंकि अभी तक करण जौहर फिल्म की हीरोइन तय नहीं कर पा रहे हैं।
पहले खबर थी कि फिल्म में दिशा पटानी फाइनल हो गई हैं लेकिन फिर करण जौहर ने तय किया कि फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करेंगी। लेकिन अब एक बार फिर सारा का डेब्यू होल्ड पर रख दिया गया है और दिशा की वापसी की खबरे हैं।

काफी दिनों से एक ही खबर छाई हुई थी सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और उनका डेब्यू, करीना कपूर के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल में।
[बेटी की ये तस्वीरें देख ही संजय दत्त हुए एलर्ट]
इसके बाद खबर आई कि करीना चाहती हैं कि सारा करण जौहर से ट्रेनिंग लेकर उनकी देख रेख में डेब्यू करें जबकि अमृता सिंह और सैफ अली खान दोनों ही नहीं चाहते की सारा अली खान दूसरी आलिया भट्ट बन जाएं।
[सुपरस्टार किड्स की साथ में वायरल फोटो और घरवालों ने लगाया BAN!]
फिलहाल तक की जानकारी यही कहती है कि सारा करण जैहर की फिल्म से ही डेब्यू करेंगी लेकिन वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल नहीं होगी। और उनका डेब्यू अमृता सिंह की पूरी देख रेख में होगा।


Click it and Unblock the Notifications











