ब्रालैट पर साइड में समेटा पल्लू... दिशा को देख लोग बोले- लौट आने पर मजबूर हो जाएंगे टाइगर भैया

Disha Patani Bold Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से दिशा का बेहद सेक्सी अंदाज सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा पाटनी का ये लुक है NMACC इवेंट का। इस इवेंट में बॉलीवुड से हॉलीवुड और बिजनेस से लेकर पॉलिटिक्स तक तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। ऐसे में यहां से दिशा का लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
दिशा पाटनी इस दौरान शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने स्ट्रैपलेस ट्यूब को पेयर किया था। दिशा ने अपनी साड़ी को इस अंदाज में ड्रेप किया था, जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट हो।
ग्लैम मेकअप और खुले बालों में दिशा हमेशा की तरह काफी हॉट एंड ग्लैमरस दिख रही थीं। हालांकि, साड़ी में चलते हुए दिशा थोड़ी अनकंफर्टेबल लग रही थीं। वहीं, उनका लुक भी नेटिजंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जैसे ही दिशा का यह वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस के एक वर्ग ने रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर उन्हें ट्रोल कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, "उन्हें निश्चित रूप से कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। वह बहुत सुंदर हैं, लेकिन हमेशा स्किन फ्लॉन्ट करना काम नहीं करता।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "वह हमेशा एक जैसी ही क्यों दिखती हैं?'' इसके साथ ही एक यूजर ने तो यहा तक लिख दिया कि दिशा का ऐसा हुस्न देख टाइगर भैयार ब्रेक अप के भी वापसी की राह देखते होंगे।
बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा के इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ तस्वीरों और वीडियो के जरिए ही शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications