..................... Dirty Vidya Balan demands higher fee | डर्टी पिक्चर ने बढ़ा दी विद्या की प्राइज़ - Hindi Filmibeat

डर्टी पिक्चर ने बढ़ा दी विद्या की प्राइज़

अपनी आने वाली फिल्म द डर्टी पिक्चर से सेक्स सिंबल बन चुकी विद्या बालन की बॉलीवुड में डिमांड काफी बढ़ चुकी है। जी हां विद्या ने डर्टी पिक्चर में सिल्क के किरदार को निभाया है जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब फिल्म इंडस्ट्री के काफी लोग उन्हें हाथों हाथ लेना चाहते हैं ऐसे में विद्या बालन भी इस मौके को भुनाना चाहती हैं। अब वो फिल्मों में काम करने के लिए ज्यादा कीमत वसूल कर रही हैं।

खबर आई है कि विद्या ने फरहान अख्‍तर के साथ अपनी आनेवाली फिल्‍म में फरहान से भी ज्‍यादा फीस की डिमांड की है।
जी हां फरहान अपनी अगली फिल्म में विद्या के साथ नज़र आएंगे ये फिल्म मल्लिका शेरावत और राहुल बोस की हिट फिल्‍म 'प्‍यार के साइट इफेक्ट' की अगली कड़ी होगी।

खैर ये फिल्म कब जब शुरू होगी तब शुरू होगी लेकिन विद्या का डर्टी इफेक्ट तो अभी से आसमान छुने लगा है जिसे पूरा करने में निर्देशकों के पसीने छूट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X