फ्लॉप फिल्मों अनुराग कश्यप ने कहा- पनीर GST देकर कर खरीद रहे, सिनेमा कहां से देखेंगे?
बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कई मुद्दों पर वो अपनी राय रखते हैं और खुलकर बयान देते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के सिलसिले में व्यस्त हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने फ्लॉप हो रही फिल्मों पर अपनी बात रखी है।
अनुराग कश्यप ने कहा कि साउथ की फिल्मों के बढ़िया प्रदर्शन और बॉलीवुड के लेकर कहा कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं है जितना कि अनुमान लगाया जा रहा है। अनुराग कश्यप ने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि हिंदी फिल्मों में कुछ गलत हो रहा है या कमी हो रही है। सिर्फ कहानी जो बनाई जा रही है, उससे फिल्म निर्माता डर रहे हैं क्योंकि उन्हें डराया जा रहा है। कुछ इसे खरीद लेते हैं, दूसरे नहीं। हम हर तरह की फिल्में बना रहे हैं और 'बड़ी ब्लॉकबस्टर' फिल्मों के बारे में धारणा बनाई जा रही है जो हिंदी फिल्म से नहीं आई हैं।'

साउथ में भी नहीं चल रही फिल्में
अनुराग कश्यप ने कहा कि साउथ की फिल्में भी वहां नहीं चल रही है। उन्होंने कहा - आपको कैसे पता कि फिल्में चल रही हैं। तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में एक-एक ही फिल्म चली है बाकी आपको पता भी नहीं होगा कि पिछले सप्ताह कौन सी फिल्म रिलीज हुई है। अनुराग कश्यप ने दर्शकों को लेकर भी बात की।
चल रहा बॉयकॉट का खेल
उन्होंने कहा कि समस्या ये है कि लोगों के पास पैसे नहीं हैं कि वो खर्च करें सिनेमा पर। उन्होंने कहा- 'पनीर पर तो जीएसटी लगा हुआ है। खाने की चीजों पर आप जीएसटी लगा रहे हो। उससे ध्यान हटाने के लिए ये बॉयकॉट का खेल होता है। लोग फिल्म देखने तब जाते हैं जब सुनिश्चित कर लेते हैं कि ये फिल्म अच्छी है या फिर वो सालों से उसका इंतजार कर रहे हैं।'
19 अगस्त को रिलीज होगी 'दोबारा'
उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड और क्रिकेट में लोगों को उलझा कर असली समस्या से लोगों का ध्यान हटा दिया जाता है। बॉलीवुड या क्रिकेट पर बातें करते रहो और देश की समस्या के बारे में कुछ पता ही नहीं चलेगा।' आपको बता दें कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू स्टारर 'दोबारा' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications