गर्दिश में कंगना के सितारे, करण के बाद अब तनु वेड्स मनु के डायरेक्टर खफा
करण से चल रही जुबानी जंग के बीच कंगना से डाइरेक्टर आनंद राय खफा हो गए हैं। खबरों की मानें तो आनंद कंगना के साथ अब काम नहीं करना चाहते। ऐसे में कंगना के करियर को झटका लग सकता है।
कंगना रनौत और करण जौहर की लड़ाई में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। हाल ही में करण-कंगना की जुबानी जंग में अभिनेता ऋतिक रोशन का भी नाम आया था। वहीं आज कंगना ने करण पर से जुबानी हमला बोल कर विवाद और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अब कंगना की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि करण के साथ-साथ एक और डाइरेक्टर-प्रोड्यूसर कंगना से खफा हो गए हैं।
ये डाइरेक्टर-प्रोड्यूसर वहीं हैं जिनके साथ कंगना तनु वेड्स मनु में काम कर चुकी हैं। खबरें हैं कि तनु वेड्स मनु के डाइरेक्टर आनंद राय अब कंगना के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि तनु वेड्स मनु और इसकी सीरीज तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कंगना की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से है।
आनंद राय के कंगना से खफा होने की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। वहीं ये भी तो सकता है कि तनु वेड्स मनु की तीसरी सीरीज से कंगना बाहर हो जाएं। ऐसे में करण के बाद अब आनंद राय की नाराजगी कंगना को भारी पड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications