करीना कर सकती हैं निर्देशन!

By Staff

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह भी अपने दादा और पिता की तरह कभी कैमरे के पीछे की फिल्म निर्माण प्रक्रियाओं से जुड़ सकती हैं। पर फिलहाल वह एक अभिनेत्री के बतौर काम करके खुश हैं।

करीना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जो पीढ़ियों से फिल्म निर्माण के विभिन्न पक्षों से जुड़ा रहा है।

राजधानी में शनिवार को आयोजित 'एचटी लीडरशिप समिट' में शामिल हुईं करीना कहती हैं, "मैं यह जानने में रुचि लेती हूं कि मेरी फिल्म का फोटोग्राफी निर्देशक कौन होगा। मैं कैसी दिखने जा रही हूं। ज्यादातर जैसी पटकथा आपको सुनाई जाती है, पर्दे पर आप वैसे ही नहीं दिख पाते। इसलिए एक कलाकार को ये सब जानना पड़ता है।"

अपने दादा राजकपूर और पिता रणधीर कपूर की तरह कैमरे के पीछे काम करने के विषय में पूछने पर वह कहती हैं, "फिलहाल मुझे फिल्मों में अच्छी भूमिकाएं मिल रही हैं इसलिए अभी तो ऐसा इरादा नहीं है। लेकिन मैं इससे इंकार नहीं करती .हो सकता है मैं एक दिन निर्देशन करूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X