दीपिका ने अक्षय का दामन थामा

पर अब जब से उन्होंने 'चाँदनी चौक टू चायना" में अक्षय कुमार के साथ काम किया है, तब से केवल अक्षय के गुण गा रही है। आखिर क्यों न हो अक्षय कुमार इस समय अपने करियर के शिखर पर चल रहे हैं।
वैसे भी शाहरुख कम फिल्में कर रहे हैं तो शाहरुख की नायिका बनने के उनके अवसर कम हैं तो उन्होंने पाला बदलकर अक्की की तारीफ करना शुरू कर दी।
'बचना ऐ हसीनों" की असफलता से घबराई दीपिका को अक्षय की नायिका बनने पर फायदा ही होगा। वे भी कैटरीना की तरह अक्षय के साथ जोड़ी बनाना चाहती हैं।
साजिद खान ने अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल" में तो दीपिका को अक्षय की नायिका बना भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications