ओबामा के साथ खेलना चाहते हैं डीनो मोरिया
पेशे से मॉडल और अभिनेता डीनो मोरियो आजकल पर्दे और रैंप पर बहुत कम दिखते हैं। लेकिन फिर भी उनका चेहरा याद करने में इतनी दिक्कत नहीं होती। फिल्म राज में डीनो मारियो ने विपाशा के साथ काम करके अच्छी पब्लिसिटी पाई थी।
डीनो के कुछ ऐसे विलक्षण अरमान हैं जिसे उन्होने सबके साथ साझा किया है। डीनो को अंतिम बार मशहूर रिएलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 3' में देखा गया था। उन्होने ट्विटर पर ओबामा से अनुरोध किया है कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बास्केटबाल खेलना चाहते हैं। डीनो ने ट्विटर पर लिखा है, "यदि ओबामा मेरे साथ बास्केटबाल खेलने के लिए कुछ समय निकालेंगे तो यह शानदार अनुभव होगा।"
उल्लेखनीय है कि बराक ओबामा 6 नवंबर को भारत आ रहे हैं। वह यहां पर अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए आ रहे हैं। इस दौरान उनका अधिकांश समय मुंबई में ही बीतेगा।
actor अभिनेता ट्विटर डीनो मोरिया बराक ओबामा बास्केटबॉल बॉलीवुड मॉडल barack obama basketball bollywood dino morea modal twitter


Click it and Unblock the Notifications
