बिपाशा को फिर से पाना चाहते हैं डिनो मोरिया!

जॉन के साथ बिपाशा काफी खुश थी लेकिन फिर ना जाने क्या हुआ कि इस जोड़ी को किसी की नज़र लग गई। आज ये दोनों भी अलग हो चुके हैं। बॉलीवुड के लोगों को लगता था कि ये जोड़ा शादी जरूर करेगा, लेकिन ना जोाने किस बात पर ये दोनों आज एक दूसरे से अलग हो गये।
आज एक बार फिर से बिपाशा अकेली हैं। उधर, डीनो भी दिन रात उन्ही को याद करते हैं बिप्स के साथ बिताए लम्हों की याद आज भी उनके जहन में ताजा है। डीनो का कहना है कि हम दोनों ने साथ में काफी अच्छा समय गुजारा है।
वह आज भी मेरे सबसे करीबी दोस्तों में आती है। दोनों ने विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम भी किया था जो सुपर हिट रही। इस फिल्म के बाद ही दोनों ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। डिनो का इस तरह से खुले आम मीडिया के सामने कहना है कि मैं आज भी बिपाशा के साथ बिताए समय को याद करता हूं। इसका मतलब तो हम यही निकाल सकते हैं कि लगता है डिनो अपना पुराना प्यार फिर से वापस पाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications