डिंपी-राहुल का किस्सा, चीप पब्लिसिटी का हिस्सा!
शुक्रवार को अपने पति राहुल महाजन पर शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाने वाली डिंपी अब दोबारा अपने पति राहुल महाजन के पास पहुंच गयी है। दोनों अपने रिश्ते में आई बाधा को दूर करने की प्रार्थना करने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर भी गए।
2 दिन पहले शुरु हुए इस ड्रामे का अंत आखिरकार हो ही गया। डिंपी ने दो दिन पहले ही महाजन पर आरोप लगाया था कि उन्होने डिंपी की पिटाई की। इसके बाद वह अपने पिता के साथ अपने घर वापस आ गयीं थीं। लेकिन अब डिंपी का कहना है कि वह अपने पिता के समझाने के बाद दोबारा महाजन के पास आ गयीं हैं क्योंकि वह आखिरकार उसके पति हैं।
साफ है, रियल्टी शो से प्राप्त हुई लोकप्रियता शादी और हनीमून के बाद जब खत्म होने लगी तो इस शादीशुदा जोड़े ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए एक नया ड्रामा रच डाला। डिंपी के 2 दिन बाद महाजन के पास वापस आ जाने से ये बात शीशे की तरह साफ हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications