डिम्पी को राहुल पर शक है !

इस शो में अक्सर वो लोग आते हैं जिन्हें अपने पार्टनर पर शक होता है और एक अंडरकवर एजेंट की मदद से उनके पार्टनर को फॉलो किया जाता है और छुपे कैमरों से यह पता लगाया जाता है कि क्या उनका पार्टनर धोखेबाज़ है ।
डिम्पी ने भी राहुल की लॉयल्टी को परखने के लिए अब इमोशनल अत्याचार का सहारा लिया है। वैसे इस शो पर जाकर डिम्पी ने यह बात तो साफ़ कर ही दी है कि उन्हें राहुल पर शक है कि कहीं वो धोखेबाज़ तो नहीं हैं ।अब राहुल इस टेस्ट में पास हुए या नहीं ये तो शो के ऑन एयर होने पर ही पता चलेगा ।
बताया जा रहा है इस शो में अंडर कवर एजेंट कि भूमिका राहुल के स्वयंवर की ही एक एक्स-कंटेस्टेंट निकुंज मलिक बनी हैं जो राहुल को फांसने की कोशिश करेगी आपको बता दें कि राहुल महाजन ने डिम्पी के साथ टेलीविज़न पर स्वयंवर के जरिए शादी की थी ।


Click it and Unblock the Notifications