डिंपल-सनी का प्यार अब भी बरकरार
सनी देओल के चेहरे से भले ही उमर झलकने लगी हो या फिर डिंपल कपाडिया भले ही नानी बन गई हो लेकिन अरसे बाद भी सनी और डिंपल के प्यार में कमी नहीं आई है.
बताया जाता है कि डिंपल महाबलेश्वर में सलमान खान की फिल्म दबंग की शूटिंग कर रही थी. तो सनी देओल भी वहां पहुंच गये. शूटिंग के बाद वे डिंपल के साथ एक होटल में गये, जहां उन्होंने अपना कीमती समय एक साथ गुजारा.
बताया जाता है कि डिंपल के साथ शूटिंग के पहले दिन उनकी बेटी रिंकी खन्ना, नातिन और भांजा करन भी थे. सभी डिंपल के साथ ठहरे थे. अगले दिन रिंकी चली गई और उसी शाम को सनी देओल डिंपल से मिलने आ गये.
शूटिंग के बाद सनी और डिंपल दोनों होटल चले गये. बताया जाता है कि सनी वहां से अगले दिन वापस लौट आये.


Click it and Unblock the Notifications