[गपशप] अगर गपशप गली की मानें तो दिलवाले की पहली झलक के लिए फैन्स उतावले हुए जा रहे हैं और रोहित शेट्टी ने तय कर लिया है कि अब उनकी ये एक्साइटमेंट थोड़ी कम कर दी जाए। अभी तक फिल्म का ट्रेलर या टीज़र कुछ भी दर्शकों के सामने नहीं आया है और इसकी वजह थे खुद शाहरूख खान।
दरअसल, दिलवाले की टीम शाहरूख खान के जन्मदिन पर दिलवाले का ट्रेलर रिलीज़ करना चाह रही हैं और अगर सूत्रों की मानें तो तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च बहुत ही खास अंदाज़ में किया जाएगा। तो नवंबर खान फैन्स के लिए यादगार बन ही गया - सलमान और शाहरूख दोनों का इफेक्ट!
जानिए दिलवाले में क्या हो सकता है शाहरूख काजोल का नाम -
राहुल अंजली
राहुल और अंजली को जब कुछ कुछ होता है में प्यार हुआ तो सबको इनसे प्यार हो गया। इतना कि करण जौहर ने कभी खुशी कभी गम में इनके नाम तक नहीं बदले।
रोहित - नैना
रोहित नाम शाहरूख खान ने काफी फिल्मों में इस्तेमाल किया है जबकि काजोल भी नैना बन चुकी हैं। पर रोहित नैना एक साथ आ जाएं तो मज़ा आ जाएगा।
राज - सिमरन
उफ्फ्फ इससे बेहतर कोई ऑप्शन होगा क्या। वैसे भी फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें देखकर शाहरूख काजोल फैन्स अभी भी DDLJ के फील में ही हैं।
अमन - माया
जब शाहरूख कल हो ना हो में अमन बने थे तो सबको रूला कर गए थे वहीं काजोल ने वी आर फैमिली में माया बनकर जब अलविदा कहा तो दर्शक दुखी हो गए। एक साथ तो दोनों कितने खुश लगेंगे।
अर्जुन - पिया
शाहरूख खान जब अर्जुन बने थे तो काजोल के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी वहीं काजोल ने अजय देवगन के साथ यू मी और हम में पिया का किरदार किया जो फ्लॉप थी। शायद आप समझ गए हम क्या कह रहे हैं।
कबीर - सोनिया
हालांकि दोनों ही इस किरदार को निभा चुके हैं पर भी इनके साथ जोड़ी के रूप में ये नाम हिट भी लग रहा है और क्लासी भी।
मिल कर बजाई सलमान की बैंड
वैसे राहुल और अंजली के झगड़े ने सलमान खान की काफी बैंड बजाई। जानिए यहां--->[राहुल अंजली ने बजाई सलमान की बैंड]


Click it and Unblock the Notifications



