दुल्हनिया काजोल संग बॉक्स ऑफिस ले जाने लौटें हैं दिलवाले शाहरुख खान
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं रोहित शेट्टी और शाहरुख खान व काजोल के साथ वरुण धवन भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शाहरुख खान व काजोल ने सालों पहले दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराया था और दोबारा दिलवाले फिल्म से इसी सफलता को दोहराने का प्रयास करने जा रहे हैं।
शाहरुख खान के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें दोबारा से इस रोमांटिक जोड़ी से मुलाकात होगी और सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा से उन्हें एक बेहतरीन रोमांस देखने को मिलेगा। लेकिन अगर शाहरुख खान व काजोल की तरफ से सोचा जाए तो अपने अपने करियर में आ रही मुश्किलों से पार पाने के लिए शायद उन्हें यही एक रास्ता नजर आ रहा है।
शाहरुख खान की पिछले साल रिलीज हुई हैप्पी न्यू ईयर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो मिली लेकिन दर्शकों ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया। सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुकी काजोल के लिए भी शाहरुख खान के साथ फिल्म करने से बेहत क्या ऑप्शन था भला। दोनों को ये तो पता है कि अगर दोनों सितारे साथ आ गये तो बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगे।
शाहरुख खान, काजोल की 'दिलवाले' साल 2015 की ब्लॉकबस्टर!
इसके अलावा रोहित शेट्टी जैसा निर्देशक हो तो फिल्म का 100 करोड़ पार करना तो लाजिमी ही है। शाहरुख व काजोल को दिलवाले से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि उनके करियर के लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म होने वाली है। फिल्म की सफलता या असफलता दोनों सितारों के करियर पर काफी गहरा प्रभाव डालने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
