'दिल चाहता है' की जोड़ी फिर पर्दे पर
अब इस बात से फिल्म दिल चाहता है की जोड़ी सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना का अंदाजा मत लगा बैठना। हम बात कर रहे है आमिर खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी की।
दिल चाहता है के बाद आमिर और प्रीति की जोड़ी नहीं बनी। अब आमिर खान की घरेलू प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म में दोनों की जोड़ी को पेश करने की योजना बन रही है। सुनने में आ रहा है फिल्म का निर्देशन सौमिक सेन करने वाले है।
फिलहाल आमिर अभी फिल्म देली बेली पर काम कर रहें है जिसमें इमरान खान मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म के रीलिज होने के बाद नई फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि आमिर ने इस नई फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। वैसे भी आमिर की यह पुरानी आदत है कि वो हर फिल्म को लेकर सस्पेंस बनाकर रखते है।
आमिर और प्रीति की जोड़ी हिट रही थी अब देखना है कि उनकी नई फिल्म को कैसा रिस्पांस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











